Showing posts with label Results. Show all posts
Showing posts with label Results. Show all posts

Bihar Board 12th Result 2023 LIVE Updates: जल्द जारी होने वाला है बिहार बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट, देखें अपडेट


बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम जल्द जारी करने वाला है। बिहार बोर्ड 2023 कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होकर 11 फरवरी को खत्म हो गई थी, तब से लगातार राज्य के छात्र इंटरनेट पर परिणाम के बारे में सर्च कर रहे हैं। दूसरी तरफ, बिहार उन बोर्डों में से एक है, जो न सिर्फ सबसे पहले बोर्ड परीक्षा का आयोजन करता है, बल्कि रिजल्ट भी जारी करता है।

क्यों जारी होने वाला है ​बिहार बोर्ड का रिजल्ट? 

बता दें, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं आज 22 फरवरी को खत्म हो रही हैं। अब चूंकि दोनों कक्षाओं के परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं, ऐसे में बोर्ड अपने रिकॉर्ड को मेनटेन रखने के लिए तेजी से कॉपियों की जांच कर रहा है। (Bihar Board 12th Exams 2023) हालांकि यह साफ है कि बिहार बोर्ड 2023 के तहत पहले 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा, और इसकी कॉपियों का मूल्यांकन कार्य भी चल रहा है।


एक बार बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार secondary.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in से देख सकेंगे। छात्र इस पेज पर बने रहें, क्योंकि रिजल्ट को लगातार ट्रैक किया जा रहा है और तुरंत रिजल्ट लिंक भी शेयर किया जाएगा।


Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - रिपोर्टों के अनुसार, इस समय तक जारी होगा रिजल्टबीएसईबी 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। रिपोर्टों के अनुसार, बिहार बोर्ड का परिणाम अगले सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे


Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - कल के बाद जारी होगा परिणामकक्षा 12 के लिए बिहार बोर्ड परिणाम 2023 जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। बीएसईबी 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी, 2023 को समाप्त हुई। बिहार बोर्ड ने बीएसईबी इंटर के रिजल्ट की तैयारी शुरू कर दी है।


Bihar Board 12th Result 2023 LIVE - बिहार बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जल्दबिहार बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का परिणाम जारी करने वाला है, अभी तक के अपडेट के अनुसार, इन परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बता दें, आज कक्षा 10वीं की परीक्षाएं खत्म हो रही हैं।

मैट्रिक परीक्षा 2023 के लिए जारी हुआ दिशा निर्देश

  • 14  से 22 फरवरी 2023 की अवधि में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा के परीक्षार्थीयों को परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्व तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी |

 

  • दूसरी पाली की परीक्षा अवधि 15 मिनट बढाई गई है | अर्थात् वह परीक्षा जो 1 : 45  से शुरू होने वाली थी उसे अब 2 बजे से शुरू किया जायेगा |

 

  •   इसी तरह दूसरी पाली में परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के समय को भी 15 मिनट बढ़ा कर 1 : 30 कर दिया गया है |





अतः आप सभी छात्रों से अनुरोध है अपने निर्धारित समय पर परीक्षा हॉल में प्रविष्ट होकर कदाचारमुक्त परीक्षा में भाग लें |


Bihar Board ने जारी की Inrer 10th रिजल्ट की संभावित तारीख

Bihar Board Result 2018 - District Wise यहां चेक करें

BSEB 12th Result 2018 : इस साल आएंगे बेहतर नतीजे, टॉपर्स पर नहीं उठेंगे सवाल



बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं बोर्ड के नतीजों का ऐलान कल यानी 6 जून को करेगा. बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा कि इस साल इंटर के बेहत नतीजे आएंगे. पिछले साल की तुलना में इस साल पास परसेंटेज में भी इजाफा होगा. उन्होंने कहा कि छात्रों ने मेहनत से परीक्षा दी है, लिहाजा मार्क्स बेहतर आने की पूरी उम्मीद है.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार टॉपर्स को लेकर किसी तरह के सवाल नहीं उठेंगे. छात्रों को प्रोटेस्ट करने मौका नहीं मिलेगा. बोर्ड ने हर बिंदू पर जांच कर रिजल्ट तैयार किया है.

शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा 6 जून को शाम 4 बजे बीएसईबी ऑफिस में रिजल्ट जारी करेंगे. इस मौके पर बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर और सचिव अनूप सिन्हा भी मौजूद रहेंगे. मालूम हो कि इस साल इंटर बोर्ड में लगभग 12 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है. किसी गड़बड़ी को रोकने के लिए रिजल्ट से पहले टॉप 100 का बोर्ड ने फिजिकल वेरिफिकेशन कराया गया है.

Bihar Board Inter Result 2018 के Topper को मिलेगा यह तोहफा



बुद्धवार बिहार के 12 लाख स्टूडेंट्स के करियर की दिशा तय करेगा। जी हां! यह नतीजों का दिन है। कल बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट आ रहा है जिसमें 12 लाख विद्यार्थी बैठे थे। बिहार बोर्ड इंटर के पहले पांच टॉपरों को सरकार की ओर से 1500-1500 रुपये प्रति माह की स्कॉलरशिप मिलेगी। स्कॉलरशिप की अवधि 12वीं के बाद चुने गए कोर्स के आधार पर तय होगी। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षाएं 6 फरवरी से 16 फरवरी 2018 तक चली थीं। प्रैक्टिकल एग्जाम 11 जनवरी से 25 जनवरी के बीच आयोजित हुए थे। 

कल एक साथ तीनों स्ट्रीम (Bihar Class 12 Arts Result 2018, Bihar Class 12 Commerce Result 2018 और Bihar Class 12 Science Result 2018) के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 20 जून को घोषित किया जाएगा। 

बिहार बोर्ड ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपरों को बुलाकर उनका वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है। 

बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट : शाम 4:30 जारी होगा Bihar Board Inter का रिजल्ट



बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2018 के परीक्षाफल कल दिनांक 06.06.2018 को अपराह्न 4:30 बजे समिति सभागार में जारी किए जाएंगे।

परीक्षाफल की घोषणा माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, श्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर श्री आर०के०महाजन, प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग एवं श्री आनंद किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उपस्थित रहेंगे।

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2018 के परीक्षाफल को समिति के वेबसाइट www.bsebssresult.com/bseb/
biharboardonline.bihar.gov.in एवं biharboard.ac.in पर जारी किया जाएगा।