Showing posts with label Inter Science. Show all posts
Showing posts with label Inter Science. Show all posts

Bihar Board ने जारी की Inrer 10th रिजल्ट की संभावित तारीख

BSEB 12th Result 2018 : इस साल आएंगे बेहतर नतीजे, टॉपर्स पर नहीं उठेंगे सवाल



बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 12वीं बोर्ड के नतीजों का ऐलान कल यानी 6 जून को करेगा. बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने न्यूज 18 से बात करते हुए कहा कि इस साल इंटर के बेहत नतीजे आएंगे. पिछले साल की तुलना में इस साल पास परसेंटेज में भी इजाफा होगा. उन्होंने कहा कि छात्रों ने मेहनत से परीक्षा दी है, लिहाजा मार्क्स बेहतर आने की पूरी उम्मीद है.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार टॉपर्स को लेकर किसी तरह के सवाल नहीं उठेंगे. छात्रों को प्रोटेस्ट करने मौका नहीं मिलेगा. बोर्ड ने हर बिंदू पर जांच कर रिजल्ट तैयार किया है.

शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा 6 जून को शाम 4 बजे बीएसईबी ऑफिस में रिजल्ट जारी करेंगे. इस मौके पर बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर और सचिव अनूप सिन्हा भी मौजूद रहेंगे. मालूम हो कि इस साल इंटर बोर्ड में लगभग 12 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है. किसी गड़बड़ी को रोकने के लिए रिजल्ट से पहले टॉप 100 का बोर्ड ने फिजिकल वेरिफिकेशन कराया गया है.

Bihar Board Inter Result 2018 के Topper को मिलेगा यह तोहफा



बुद्धवार बिहार के 12 लाख स्टूडेंट्स के करियर की दिशा तय करेगा। जी हां! यह नतीजों का दिन है। कल बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट आ रहा है जिसमें 12 लाख विद्यार्थी बैठे थे। बिहार बोर्ड इंटर के पहले पांच टॉपरों को सरकार की ओर से 1500-1500 रुपये प्रति माह की स्कॉलरशिप मिलेगी। स्कॉलरशिप की अवधि 12वीं के बाद चुने गए कोर्स के आधार पर तय होगी। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षाएं 6 फरवरी से 16 फरवरी 2018 तक चली थीं। प्रैक्टिकल एग्जाम 11 जनवरी से 25 जनवरी के बीच आयोजित हुए थे। 

कल एक साथ तीनों स्ट्रीम (Bihar Class 12 Arts Result 2018, Bihar Class 12 Commerce Result 2018 और Bihar Class 12 Science Result 2018) के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 20 जून को घोषित किया जाएगा। 

बिहार बोर्ड ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपरों को बुलाकर उनका वेरिफिकेशन पूरा कर लिया है। 

बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट : शाम 4:30 जारी होगा Bihar Board Inter का रिजल्ट



बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2018 के परीक्षाफल कल दिनांक 06.06.2018 को अपराह्न 4:30 बजे समिति सभागार में जारी किए जाएंगे।

परीक्षाफल की घोषणा माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, श्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर श्री आर०के०महाजन, प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग एवं श्री आनंद किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उपस्थित रहेंगे।

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2018 के परीक्षाफल को समिति के वेबसाइट www.bsebssresult.com/bseb/
biharboardonline.bihar.gov.in एवं biharboard.ac.in पर जारी किया जाएगा। 

BSEB Update : Bihar Board Inter Result 2018 के छात्रों को मिलेगा Gress Mark



बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए खुशखबरी है। इंटरमीडिएट रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड ने जरूरतमंद परीक्षार्थियों को ग्रेस अंक देने की नियमावली तय कर दी है। इस बार अधिकतम 10 फीसदी तक ग्रेस अंक दिए जाएंगे। हालांकि भाषा विषय में फेल होने पर कोई ग्रेस नहीं मिलेगा।

 बोर्ड की ओर से जारी नियमावली के अनुसार किसी छात्र का कुल प्राप्तांक 75 फीसदी है, लेकिन वो किसी एक विषय में फेल हो गया है तो उस छात्र को पास कराने के लिए बोर्ड अधिकतम 10 फीसदी तक ग्रेस अंक देगा।

अधिकतम 10 फीसदी ग्रेस देने का फैसला बोर्ड ने पहली बार किया है। इससे पहले बोर्ड एक विषय में अधिकतम 8 फीसदी और दो विषय में 4-4 फीसदी तक ग्रेस देता था।  बशर्ते कि छात्र ने कोई और लाभ ना लिया हो।.

सिर्फ नियमित छात्रों पर लागू : बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नियमावली नियमित छात्रों पर ही लागू होगा। पूर्ववर्ती छात्रों को इस नियम का फायदा नहीं मिलेगा। 

30 मई को आएगा Bihar Board BSEB 12th Inter का Result, तैयार है Bihar Board Topper List 2018


बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड BSEB Class 12 intermediate results 2018 की घोषणा 30 मई तक करेगा। बिहार बोर्ड Bihar Class 12 Intermediate Arts Results 2018, Bihar Class 12 Intermediate Commerce Results 2018 और Bihar Class 12 Intermediate Science Results 2018 की घोषणा बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर करेगा।

बताया जा रहा है कि BSEB ने इंटर का रिजल्ट तैयार कर लिया है. साथ ही बोर्ड ने मेरिट लिस्ट भी तैयार कर ली है। बिहार बोर्ड ने मंगलवार से ही टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, ऐसे में रिजल्ट जारी करने में बोर्ड को चार-पांच दिन का समय लगना तय माना जा रहा है।

ऐसे देखें रिजल्ट

- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं- biharboard.ac.in

- 'Bihar board results 2018' पर क्लिक करें.

- BSEB Class 12th Results 2018 पर क्लिक करें.

- रोल नंबर व अन्य जरूरी जानकारियां एंटर करें.

- सब्मिट पर क्लिक करें, आपका रिजल्ट आपके सामने होगा.

Bihar Board Inter Science Arts Commerce का Result साथ में होगा जारी : BSEB



बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड प्रत्येक वर्ष मार्च से अप्रैल महीने में कक्षा 10वीं और 12वीं के एग्जाम आयोजित करता है। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी, जबकि इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित हुई। बता दें कि बोर्ड हर साल की तरह इस साल भी इंटरमीडिएट के विषय आर्ट, कॉमर्स और साइंस के नतीजे (Bihar Board Intermediate Arts Results 2018, Bihar Board Intermediate Commerce Results 2018, Bihar Board Intermediate Science Results 2018) एक साथ जारी करेगा। ऐसे में छात्रों रिजल्ट को लेकर काफी बेचैन नजर आ आ रहे हैं।   

ऐसे करें रिजल्ट (BSEB 10th Result 2018/BSEB Board 12th Result 2018) चेक 
-  मैट्रिक व इंटरमीडिएट के छात्र बोर्ड की वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाएं।
- होम स्क्रीन पर रिजल्ट (Bihar Board 10th Matric Result 2018/ BSEB 12th  Intermediate Board Result 2018) का ऑप्शन दिखेगा।
- इसके बाद अगर मैट्रिक के छात्र रिजल्ट देख रहे हैं तो वो (Bihar Board Matric Result 2018) लिंक पर क्लिक करें और अगर इंटर के छात्र हैं तो वो (BSEB 12th Board Result 2018) लिंक पर क्लिक करें।
-  स्क्रीन पर मौजूद रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट ले लें। ताकि भविष्य में काम आ सके।

Big News For Inter Students : Bihar Board Will Ends Inter Science Commerce Arts Stream


बिहार बोर्ड ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के शिक्षा सिस्टम में बहुत बड़ा बदलाव किया है। पूर्व की भांति अब इंटर में स्ट्रीम (संकाय) चुनने की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है। अब केवल इंटरमीडिएट होगा और इंटमीडिएट की डिग्री दी जाएगी। इस सिस्टम के बाद छात्रों को भाषा समूह से दो विषय और वैकल्पिक विषयों में से तीन का चयन करना होगा। यह प्रस्ताव शिक्षा विभाग के पास भेजा जाएगा जो की स्वीकृति मिलने के बाद 2018 से लागू किया जायेगा।


बिहार बोर्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें...




ये है भाषा समूह के विषय जिनमें दो को चुनना है
हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत

ये है वैकल्पिक विषय जिनमें तीन विषय को चुनना है
गणित, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायनशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, गृह विज्ञान, संगीत, बिजनेस स्टडीज, एकाउंटेंसी, इंटरप्रेन्योरशिप, मल्टी मीडिया एंड वेब टेक्नोलॉजी, योग और शारीरिक शिक्षा

इसके अलावा छात्र अगर एच्छिक विषय रखना चाहते है तो वैकल्पिक विषय समूह में चुने के गये तीन विषय के अलावा एक विषय का चयन कर सकते है।

BSEB Inter Compartmental Exam 2016 Form Filling Date is Declared, Bihar Board


बिहार बोर्ड की आगामी इंटर कंपार्टमेंटल की परीक्षा में बिहार बोर्ड ने उन सभी 200 कॉलेजों को कंपार्टमेंटल की परीक्षा से वंचित कर दिया है जिसकी मान्यता बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद ने दी थी। उन सभी कॉलेजों व स्कूलों के कोड को निरस्त कर दिया गया है। 

जो छात्र उन 200 कॉलेजों में नामांकित है उनके लिए बोर्ड ने विकल्प के तौर पर आसपास के कॉलेज व स्कूलों से फार्म भरने का विकल्प दे रही है। इस बाबत सभी डीईओ, स्कूलों और कॉलेजों को आदेश भेज दिया गया है।

इस बार से कॉलेजों व स्कूलों को बोर्ड के www.bsebbihar.com वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म भरवाना है। छात्रों की लिस्ट को कॉलेज और स्कूल की वेबसाइट पर डाल दी गई है। परीक्षा फार्म भरने के लिए जब प्राचार्य यूजर आइडी और पासवर्ड के माध्यम से समिति के वेबसाइट से लॉग इन करेंगे तो इन्हें छात्रों की लिस्ट उपलब्ध हो जाएगी।


बिहार बोर्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें...



जिन छात्रों का नाम इस सूची में होगा। वे छात्र ही मैट्रिक व इंटर के कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बायोलॉजी स्ट्रीम वाले छात्रों को दो विषयों में परीक्षा देने का मौका है। छात्र 20 अक्टूबर तक फार्म भर सकते हैं।

बिहार बोर्ड ने इस बाबत हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।  
0612-2222513  
0612-2232074 
0612-2232239  
0612-2232257  
9006991133 
9996555046 
8295304477 

आनंद किशोर 
अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति  
जांच की प्रक्रिया के कारण 200 स्कूल व कॉलेजों को कंपार्टमेंटल परीक्षा से अलग रखा गया है। इन कॉलेजों के छात्र आसपास के स्कूल व कॉलेजों से फॉर्म भर सकते हैं। इस बाबत सभी डीईओ को पत्र भेजा गया है। 

Bihar Board 12th Previous Year Model Paper, Latest Model Paper 2017 Download




बिहार बोर्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें...


Bihar Board 12th Model Paper 2017 Download Question paper


बिहार बोर्ड के 12 वीं मॉडल पेपर 2017- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना (बीएसईबी) बिहार राज्य भर में विभिन्न केन्द्रों पर फरवरी 2017 के महीने में बिहार बोर्ड 12 वीं और 10 वीं की परीक्षा 2017 का संचालन करने के लिए जा रहा है। बिहार बोर्ड के 12 वीं वार्षिक परीक्षा 2017 के लिए तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छी तैयारी के लिए 12 वीं बीएसईबी मॉडल पेपर 2017 डाउनलोड करने के लिए सलाह दी जाती है।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना जल्द ही इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर कला, विज्ञान और वाणिज्य की तरह, सभी स्ट्रीम के लिए मॉडल पेपर उपलब्ध कराएगा (www.biharboarsresults.net) पिछले वर्ष बोर्ड ने परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए सभी छात्रों के लिए मॉडल पेपर उपलब्ध कराया था, जो की छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुआ था और सभी वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक मिला है। इस वर्ष के परीक्षा 2017 में भी जो छात्र जो बिहार बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आयोजित होने वाले परीक्षा में भाग लेंगे उनके लिए संभवतः बिहार बोर्ड 12 वीं (इंटर) और अच्छी तैयारी के लिए जल्द ही मॉडल पेपर उपलब्ध कराएगी। 

Bihar Board 10th 12th Exam Time Table 2017, Mattric, BSEB




Copy Checker professor get more money to Test the copy



इस बार कॉपी जांच करनेवाले शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने का फैसला भी बिहार बोर्ड ने लिया है। हालांकि यह कितना बढ़ेगा, इसका अंतिम निर्णय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि कंपार्टमेंटल परीक्षा की कॉपियों की जांच में इस बार सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी लगाया जाएगा।

Aadhaar is necessary to fill BSEB 10th 12th Exam Form



बोर्ड अध्यक्ष ने छात्रों से अपील की है कि वे अविलंब आधार कार्ड बनवा लें। ताकि बिहार बोर्ड उन्हें डिजिटल लॉकर के माध्यम से प्रवेश पत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, अंकपत्र, अंतिम प्रमाणपत्र, औपबंधिक प्रमाणपत्र आदि उपलब्ध करा सके। अध्यक्ष ने कहा कि नई परीक्षा प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए प्रत्येक जिले से एक अपर समाहर्ता एवं शिक्षा पदाधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

Mattric Inter Exam 2017 Online process to Prevent errors


बिहार बोर्ड ने त्रुटियों पर रोक लगाने के लिए ऑनलाइन पद्धति अपनाई है। इससे पहले ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म भराया जाता था, जिससे जिलों से लाखों फॉर्म बोर्ड पहुंचते थे। उसके बाद उनकी कंप्यूटर में इंट्री होती थी, जिससे बड़े पैमाने पर त्रुटियां रह जाती थीं। नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि में त्रुटि को ठीक कराने के लिए बाद में परीक्षार्थियों को बोर्ड का चक्कर लगाना पड़ता था, जो अब नहीं होगा।
अब संबंधित स्कूल सभी परीक्षार्थियों की सही जानकारी, समिति को सारे पहलुओं की जांच के उपरांत उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा विद्यालय को यह प्रमाणपत्र देना होगा कि परीक्षार्थी के संबंध में उपलब्ध कराई गई जानकारी सही है तथा संबंधित विद्यार्थियों से भी इसका सत्यापन करा लिया गया है।

Bihar Board Online Form Fill up and Admit Card Download


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में अब फॉर्म भरने से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड एवं अन्य सारी चीजें ऑनलाइन होंगी। इसी साल कंपार्टमेंटल परीक्षा से ऑनलाइन फॉर्म भराने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस साल कंपार्टमेंटल के अलावा साल 2017 में होनेवाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी।


बिहार बोर्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें...




Bihar Board 10th 12th Mattric Inter Exam Time Table of 2017, Bihar Board Exam Date Sheet




















बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार को इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2017 की तिथियों की घोषणा कर दी है। मैट्रिक की परीक्षा एक मार्च से आठ मार्च तक ली जायेगी वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा 14 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होगी। इस बार परीक्षा में सुधार को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कई आवश्यक बदलाव किए हैं।

इस बार की परीक्षा में छात्रों को ऑनलाईन परीक्षा फार्म भरना होगा।  बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस बार परीक्षा में कॉपियां बार कोडिंग में होंगी। डिजिटल मार्किंग सिस्टम से काॅजियों की जांच होगी। इसके तहत काॅपियों को  स्कैन कर कंप्यूटर पर चेक कराया जाएगा। इसके अलावा रिजल्ट के बाद जो सर्टिर्फिकेट दिए जाऐंगे। उस पर छात्रों के फोटो भी होंगे। इसका फायदा यह होगा कि अब परीक्षा की कॉपियों में किसी तरह से छेड़छाड़ नहीं किया जा सकेगा। 


इंटर परीक्षा की तारीख
14 फरवरी   जीवविज्ञान प्रथम पाली 
द्वितीय पाली  फिलाॅस्फी 
15 फरवरी लैंग्वेज (आट्र्स)
द्वितीय पाली  कंप्यूटर साइंस 
16 फरवरी भौतकी 
द्वितीय पाली  इतिहास 
17 फरवरी एनआरबी और एमबी
द्वितीय पाली एकाउंटेंसी 
18 फरवरी रसायन विज्ञान 
द्वितीय पाली राजनीति विज्ञान 
20 फरवरी कृषि 
द्वितीय पाली  बिजनेस स्टडीज व भूगोल 
21 फरवरी लैंग्वेज (साइंस व काॅमर्स)
द्वितीय पाली मनोविज्ञान 
22 फरवरी एनआरबी और एमबी (साइंस व काॅमर्स)
द्वितीय पाली समाज शास्त्र 
23 फरवरी मैथमेटिक्स 
द्वितीय पाली अर्थशास्त्र (आट्र्स)
25 फरवरी गृह विज्ञान 
द्वितीय पाली खाली 

मैट्रिक परीक्षा का तारीख 
1 मार्च अंग्रेजी प्रथम पाली 
द्वितीय पाली अंग्रेजी 
2 मार्च गणित प्रथम पाली 
द्वितीय पाली गणित 
3 मार्च समाजिक विज्ञान प्रथम पाली 
द्वितीय पाली समाजिक विज्ञान 
4 मार्च विज्ञान प्रथम पाली 
द्वितीय पाली विज्ञान 
6 मार्च मातृभाषा प्रथम पाली
द्वितीय पाली मातृभाषा  
7 मार्च द्वितीय भारतीय भाषा प्रथम पाली 
द्वितीय पाली द्वितीय भारतीय भाषा
8 मार्च ऐच्छिक विषय प्रथम पाली 
द्वितीय पाली ऐच्छिक विषय



बिहार बोर्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए नीचे लाइक बटन को क्लिक करें...